31 मार्च 2016 - 17:18
ईरान अपनी रक्षा के लिए सभी आवश्यक साधनों का प्रयोग करेगा।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्री जनरल हुसैन देहक़ान ने कहा है कि ईरान अपनी रक्षा क्षमता बढ़ाने के लिए किसी अन्य देश से अनुमति नहीं लेगा।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्री जनरल हुसैन देहक़ान ने कहा है कि ईरान अपनी रक्षा क्षमता बढ़ाने के लिए किसी अन्य देश से अनुमति नहीं लेगा।
जनरल हुसैन देहक़ान ने कहा कि अमरीका अलग अलग बहानों से ईरानोफ़ोबिया फैलाने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि ईरान ने कभी भी किसी देश पर हमला नहीं किया और आगे भी नहीं करेगा लेकिन अपनी रक्षा के लिए सभी आवश्यक साधनों का प्रयोग करेगा।
रक्षा मंत्री देहक़ान ने कहा कि ईरान में मिज़ाइल अभ्यास पूरी तरह योजनाबद्ध ढंग से अंजाम दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास का लक्ष्य रक्षा क्षमता की योजनाबंदी और उसे परखना होता है। जनरल हुसैन देहक़ान ने कहा कि ईरान में विभिन्न अवसरों पर मिज़ाइल परीक्षण किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि ईरान ने कभी भी एसे हथियार विकसित करने का प्रयास नहीं किया जो ग़ैर पारम्परिक हैं और वह भविष्य में भी इस प्रकार का कोई प्रयास नहीं करेगा।
रक्षा मंत्री देहक़ान ने कहा कि ईरान हर प्रकार के ख़तरे और हमले का मुक़ाबला करने के लिए अपनी रक्षा क्षमता लगातार बढ़ाता रहेगा।
दूसरी ओर ईरान में इस्लामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेना ने एक बयान में कहा है कि सशस्त्र बलों के व्यापक व सफल अभ्यास ने इस्लामी व्यवस्था के शत्रुओं को निराश और साज़िशों को नाकाम कर दिया है।